Khabar Baazi
दिल्ली चुनाव: ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार, अब नतीजों का इंतजार
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक दिल्ली में 57.07 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे.
नतीजों से पहले विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आ चुके हैं. आइए एक-एक कर इन पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इनके मुताबिक, किसकी सरकार बन रही है.
सिर्फ दो में ‘आप’ की वापसी
अब तक आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होगी और बीते चुनाव में एक भी सीट न जीतने वाली कांग्रेस पार्टी का खाता खुल सकता है.
हालांकि, दो एग्जिट पोल्स में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा है. वीप्रीसाइड और माइंड ब्रिंक ने ‘आप’ के 44 से 52 सीटें जीतने का अनुमान जताया है.
टुडेज़ चाणक्य कल जारी करेगा एग्जिट पोल्स
एग्जिट पोल्स में करीब-करीब सटीकता का दावे करने या यूं कहें कि ज्यादातर बार सही अनुमान लगाने वाली एजेंसी टुडेज़ चाणक्य ने कल यानि शुक्रवार को एग्जिट पोल्स जारी करने का ऐलान किया है. ये वही एजेंसी है जिसने साल 2014 के लोकसभा चुनावों के सटीक एग्जिट पोल्स दिए थे.
पिछले एग्जिट पोल्स का हाल
साल 2020 के विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल्स के दावे कितने सही साबित हुए इस पर भी एक नजर डालते हैं. बीते चुनावों में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया, जो कि सही था. लेकिन सीटों को लेकर मात्र एक एजेंसी ही थोड़ा सटीक और करीबी अनुमान लगा पाई.
एक्सिस माई इंडिया का अनुमान उस आंकड़े के करीब था, जो आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में हासिल किया. एक्सिस ने आप के 59-68 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था. जब परिणाम आए तो आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की और 8 सीटें भाजपा के खाते में गई. कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई. ख़़बर लिखे जाने तक एक्सिस-माई इंडिया ने एग्जिट पोल जारी नहीं किया है.
साल 2020 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी को 44 से लेकर 68 तक सीटें जीते का अनुमान जताया था. परिणामों में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनी थी. इस बार एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को 18-40 और भाजपा 32 से 60 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. देखना होगा कि इस बार एग्जिट पोल्स कितने सही साबित होंगे और कौन सी एजेंसी ज्यादा सटीकता से अनुमान लगा पाई है.
इसीलिए 8 फरवरी के नतीजों के सटीक और विज्ञापन मुक्त विश्लेषण के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से न्यूज़लॉन्ड्री से जुड़ना ना भूलिए.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test