Video
महाकुंभ: भगदड़ में लापता लोगों के परिजन काट रहे मुर्दाघर के चक्कर
प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल के मुर्दाघर (मोर्चरी) के बाहर महाकुंभ की भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के अलावा उन लोगों का भी आना लगातार जारी है, जिन्हें अपने किसी खोये हुए व्यक्ति की तलाश है.
ये वो लोग हैं, जिन्हे मेले में खोया-पाया केंद्र से घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अपने लापता संबंधी की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. अन्य सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद ये मोर्चरी इस उम्मीद से पहुंच रहे हैं कि शायद इन्हें कोई पुख्ता जानकारी यहां मिल जाए.
शव के इंतज़ार में वो लोग भी शामिल हैं, जिन्हे पुलिस द्वारा मृत व्यक्ति के आईडी प्रूफ की मदद से सूचित किया जा रहा है. शोक संतृप्त इन परिवारों की पीड़ा मेला प्रबंधन में रह गयी खामियों को उजागर करती है.
ग्राउंड ज़ीरो से देखिये ये रिपोर्ट.
Also Read
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
Hafta letters: NL’s coverage of SIR protest, question for Anand and violence in Manipur