NL Charcha
एनएल चर्चा 356: महाकुंभ में भगदड़ की भेंट चढ़ी जिंदगियां और जुबानी जंग की चुनौतियों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव
इस हफ्ते प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भगदड़ में कई लोगों की मौत, दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच चल रही खींचतान अब बहस और चुनौती देने तक पहुंची आदि विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बजट सत्र से पहले भाषण, वक़्फ़ बिल को लेकर गठित कमेटी ने विपक्ष की ओर से दिए 44 सुझावों को नकारा और 14 को स्वीकार किया, इनफ़ोसिस के सह-संस्थापक समेत 17 लोगों पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, दिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक महीने के लिए मिली पैरोल आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और आकांक्षा कुमार ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “भगदड़ से बहुत पहले कुंभ में अव्यवस्था को लेकर अनेकों-अनेक वीडियो सामने आ रहे थे. 7 हज़ार करोड़ रुपये के बजट के बाद किसी कार्यक्रम को बेकार बनाया जा सकता है, यह उसका एक उत्कृष्ट उदहारण है. यह भगदड़ नहीं पुलिस प्रशासन की ओर से आपराधिक लापरवाही है.”
इस मुद्दे पर ग्राउंड से रिपोर्ट कर रही आकांक्षा कुमार कहती हैं, “यह काफी हद तक संभव है कि भगदड़ की जगह एक ही न हो. यहां स्थिति अभी भी प्रशासन के बहुत नियंत्रण में नहीं दिख रही है. शवगृह में लोग देर रात तक शव लेने आते रहे. बहुत से लोग जिनके परिजन 24 घंटों के बाद भी नहीं मिले हैं, वे शवगृह की तरफ हताशा में दौड़ रहे हैं. सरकारी आंकड़ा जो 30 लोगों का है, वह काफी संदिग्ध है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:30 - सुर्खियां
19:52- महाकुंभ में अव्यवस्था और भगदड़
1:26:18 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:38:38 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी
महाकुंभ पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट
वायु प्रदूषण पर द वायर की डॉक्यूमेंट्री
आनंद वर्धन
किताब - एवरीडे रीडिंग
श्याम बेनेगल की फिल्म- जूनून
शार्दूल कात्यायन
सीरीज़- आरकेन
किताब- पंजाब: द एनेमीज़ विदिन
आकांक्षा कुमार
किताब- अंबेडकर की प्रस्तावना
महाकुंभ पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट
अतुल चौरसिया
महाकुंभ पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट
मार्क टली की किताब- द कुंभ मेला
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार