Another Election show
एक और चुनावी शो: पीएम मोदी की ‘बड़ी रैली’ में जनता की ‘छोटी-छोटी बातें’
दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है. सब पार्टियां पूरे जोश-ओ-ख़रोश से चुनाव प्रचार में जुटी हैं. इसी सिलसिले में शाहदरा जिले के घोंड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रैली का आयोजन हुआ. मोदी के बड़े-बड़े कटआउट्स और उत्साहित भीड़ से यहां का नजारा देखते ही बन रहा था. हालांकि, इस दौरान कुछ नौजवानों ने बातचीत में दावा किया कि वे रुपये मिलने पर यहां आए हैं.
ऐसे में बड़ा सवाल यही कि रैली में आए लोग चुनावी प्रचार का हिस्सा थे या ये उनकी निष्ठा की झलक थी. रैली में आए लोग आखिरकार मोदी से क्या उम्मीद करते हैं?
एक और बात ने हमारी टीम को चौंकाया. प्रधानमंत्री के भाषण के बीच से ही लोगों ने रैली से जाना शुरू कर दियाा. इस दौरान हमारी टीम ने रैली में आए भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बात की. कुछ ने इस दौरान मोदी के लिए गीत गाया तो किसी ने दावा किया कि अगर मुस्लिमों के वोट नहीं मिलते तो मोदी प्रधानमंत्री कैसे बनते.
गौरतलब है कि रैली में उपस्थित लोग मोदी से उतने प्रभावित नहीं दिखे जितना कि प्रचार के दौरान दिखाया गया है.
देखिए मोदी की रैली पर आधारित हमारा ये चुनावी शो.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read