NL Charcha
एनएल चर्चा 355: सैफ अली खान पर हमला, कलकत्ता रेप मामले में फैसला और डोनाल्ड ट्रंप के अतरंगी निर्णय
इस हफ्ते कलकत्ता के आर.जी. कर अस्पताल में हुए बलात्कार मामले में अदालत के निर्णय, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ और उनके द्वारा लिए गए बड़े फैसलों समेत सैफ अली खान पर हमले के बाद शत्रु संपत्ति अधिनियम पर हो रही बहस को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा नागपुर के पास भंडारा ज़िले में आर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके से आठ लोगों की मौत, कोलकाता रेप मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा, दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद उमर खालिद समेत आठ लोगों की रिहाई को लेकर हुई सुनवाई, महाराष्ट्र में ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत और केरल की एक जिला अदालत द्वारा पतंजलि के संस्थापक रामदेव और बालकृष्ण के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और स्मिता शर्मा समेत वरिष्ठ अधिवक्ता सब्यसाची चटर्जी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने शपथग्रहण के तुरंत बाद कई फैसले लिए, अपनी इस दूसरी पारी में उन्होंने डब्ल्यूएचओ से समर्थन वापस लेना, अमेरिका में केवल दो जेंडर को मान्यता और चीन पर दस फीसद टैरिफ की बात की. ट्रंप उसी स्टाइल में काम कर रहे हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं.”
इस विषय पर अपने विचार रखते हुए स्मिता कहती हैं, “हमें पहले ट्रंप की राजनीति को समझना होगा इससे पहले कि हम भारत और दूसरे तमाम देशों पर होने वाले उनके फैसलों के असर को देखें. ट्रंप के बारे में एक बात कही जाती है कि वह जब आते हैं तो अनिश्चितता कहीं ज़्यादा होती है लेकिन यह निश्चित है कि अगर ट्रंप ने कुछ बातें कही हैं तो वह करेंगे और वह करते हुए भी नज़र आ रहे हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
07:52 - सुर्खियां
15:36 - शत्रु संपत्ति और सैफ अली खान
20:50 - डोनाल्ड ट्रंप के अतरंगी फैसले
49:40 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
51:53 - आर.जी. कर अस्पताल रेप मामले में फैसला
01:22:00 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
कल्लोल भट्टाचार्य की किताब - द ग्रेट गेम इन अफ़ग़ानिस्तान
प्रो सी राजा मोहन का ट्रंप के फैसलों पर लेख
आर.जी. कर अस्पताल रेप मामले पर यूट्यूब चैनल NTT की रिपोर्ट
कल्लोल भट्टाचार्य
अमेरिकी समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालिए
सब्यासाची चटर्जी
आर.जी. कर अस्पताल रेप मामले पर अदालत का फैसला
शार्दूल कात्यायन
वेब सीरीज़ - द पेंग्विन
अतुल चौरसिया
वेब सीरीज़ - पाताल लोक 2
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार