Video
एक और चुनावी शो: आप सरकार के एक दशक और चुनावी वादों पर दिल्ली के छात्रों की राय
दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले चुनावों को देखते हुए न्यूज़लॉन्ड्री ने दिल्ली विश्वविद्यालयों के छात्रों से चुनावों के मुद्दों पर बात की. दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र, सब्सिडी वाले सार्वजनिक परिवहन से लेकर दलित छात्रों के लिए छात्रवृत्तियों तक, कई चुनावी वादे युवा मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं. लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में युवाओं का इस चुनाव और आम आदमी पार्टी सरकार के प्रदर्शन के बारे में क्या विचार है?
युवाओं की चिंताओं को समझने के लिए अतुल चौरसिया और मनीषा पांडे ने छात्रों से बात की. कुछ छात्रों ने मोहल्ला क्लिनिक और सड़कों की खराब हालत की ओर इशारा किया, जबकि कुछ का कहना था कि स्वास्थ्य सेवाओं में जो एकमात्र बदलाव हुआ है, वह बुनियादी ढांचे के संदर्भ में है.
एक छात्र ने कहा, "खासकर प्रदूषण के मामले में, मुझे कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखाई देता. हर साल यही कहानी होती है."
एक और छात्र ने सवाल करते हुए कहा, "मेट्रो पास पर पिछले पांच सालों से कैंपस में चर्चा हो रही है. अब अरविंद केजरीवाल ने इसके बारे में बात की है, लेकिन इससे पहले कुछ क्यों नहीं किया गया?"
उन्होंने कहा, जो काम आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में कर रही है, वह लगभग वही है जो भारतीय जनता पार्टी अपने शासित राज्यों में कर रही है.
देखिए पूरा वीडियो-
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read