NL Charcha
एनएल चर्चा 353: वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां और आप-भाजपा की जुबानी जंग
इस हफ्ते मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्टर सुमेधा मित्तल की पड़ताल और दिल्ली में चुनावों के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच शुरू हुई ज़ुबानी जंग को लेकर विस्तृत बातचीत हुई.
इसके अलावा तिरुपति में स्वामी वेंकेटेश्वर महाराज मंदिर में कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदने की भगदड़ में छः दर्शनार्थियों की मौत, छत्तीसगढ़ में 32 वर्षीय मुकेश चंद्राकर की हत्या, चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनावों की घोषणा की 5 फ़रवरी को होगा मतदान, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा कालका जी की सड़कों की बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बलात्कार के मामले में सज़ा काट रहे बाबा आसाराम को 3 महीने की अंतरिम ज़मानत, असम में एक रैट माइन में अचानक पानी भर जाने की वजह से लगभग आधा दर्जन मज़दूरों की मौत, ओडिशा के जगतसिंह पुर ज़िले में दो दलित युवकों को बकरी चुराने के आरोप में पीटा गया एवं चप्पल की माला पहनाकर घुमाया गया और वायरस एचएमपीवी के मामले हिन्दुस्तान में बढ़कर आठ हुए आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक चर्चा का विषय रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और रिपोर्टर सुमेधा मित्तल शामिल हुईं. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अपने फ़र्ज़ के दौरान पत्रकारों की मौत होने जैसी घटनाए लगातार आ रही हैं, जिससे भारत में मीडिया की जो स्थिति है वह और ख़राब हो रही है, ऐसे में मुकेश चंद्राकर की हत्या एक बार फिर से बहुत से सवाल खड़े करती है.”
इस मुद्दे पर रमन कहते हैं, “इस केस में मुकेश एक अन्य रिपोर्टर के साथ रिपोर्टिंग के लिए नक्सल क्षेत्र में गए थे, जहां से लौटते समय उन्होंने देखा कि सड़कों की स्थिति बेहद ख़राब है और फिर उन्होंने सड़क निर्माण में हुए घोटाले पर भी रिपोर्ट करने की सोची, मुकेश यह नहीं जानते थे कि इस सड़क का ठेकेदार कौन है, उन्होंने बेहद साधारण तरीके से सड़क की हालत पर रिपोर्ट की थी. ”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
16:50 - सुर्खियां
25:40 - मुकेश चंद्राकर की हत्या
44:30 - दिल्ली में चुनावी जंग
01:15:33- सुमेधा मित्तल की रिपोर्ट्स
01:38:40- सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
सुमेधा मित्तल की रिपोर्टिंग सीरीज ब्रोकन बैलट
कनाडा के पूर्व हाईकमिश्नर विकास स्वरुप के साथ बातचीत
शार्दूल कात्यायन
मुकेश चंद्राकर पर प्रतीक गोयल की रिपोर्ट
वसीम बरेलवी की किताब - मौसम अंदर बाहर के
फिल्म- लम्हे
रमन किरपाल
मुकेश चंद्राकर पर प्रतीक गोयल की रिपोर्ट
सुमेधा मित्तल की रिपोर्टिंग सीरीज ब्रोकन बैलट
न्यूज़लॉन्ड्री की वायु प्रदूषण कैंपेन
सुमेधा मित्तल
कारवां पर सागर का लेख
न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें
अतुल चौरसिया
डॉक्यूमेंट्री - शुगरकेन
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: आशीष आनंद
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार