Khabar Baazi
6 महीनों में अपना रेडियो बिजनेस बंद कर सकता है टीवी टुडे नेटवर्क
टीवी टुडे नेटवर्क ने फैसला किया है कि वे अपने रेडियो कारोबार को अब बंद कर देंगे.
गुरुवार को हुई बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. नेटवर्क के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 104.8 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी के तहत तीन एफएम रेडियो स्टेशन हैं.
कंपनी ने बॉम्बे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को लिखे एक पत्र में कहा है, “कारोबार की स्थिति, इसकी गतिशीलता और एफएम रेडियो प्रसारण व्यवसाय के विकास को देखते हुए, निदेशक मंडल ने तय किया है कि जारी रखने की बजाय इस व्यवसाय को बंद करना कंपनी के हित में होगा.”
कंपनी के मुताबिक, वह अगले छ महीने में अपना रेडियो बिजनेस बंद कर देगी. बीते वित्त वर्ष में भी रेडियो बिजनेस टीवी टुडे नेटवर्क के कुल कारोबार का 1.7 प्रतिशत ही रहा. साथ ही इसमें 19.5 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage