Video
किसान आंदोलन: तीसरे दिन भी दिल्ली कूच की जिद पर अड़े किसान
उचित मुआवजे सहित 10% प्लॉट की मांग को लेकर गौतम बुद्ध नगर के किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. किसान नेताओं के मुताबिक, 3 दिसंबर को प्रशासन द्वारा नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों को प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी. इस दौरान सरकार ने किसानों की मांग पर विचार करने के लिए पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया. लेकिन कल देर शाम दलित प्रेरणा स्थल केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया. कुल 123 किसानों को हिरासत में लिया गया. इसके विरोध में देर शाम किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि 4 दिसंबर को नोएडा के जीरो पॉइंट पर संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत होगी.
इससे पहले कि राकेश टिकैत नोएडा के जीरो पॉइंट पहुंचते उन्हें अलीगढ़ के टप्पल में रोक लिया गया. वहीं, नोएडा में किसानों को घुसने से रोकने के लिए 30 अलग-अलग स्थान पर भारी बैरिकेटिंग भी की गई.
हालांकि, इस सबके बावजूद भारी संख्या में किसान जीरो पॉइंट पर पहुंचे और वहां पंचायत की शुरुआत की. जिसमें सबसे पहले उन्होंने यही मांग रखी की हिरासत में लिए गए सभी 123 किसानों को रिहा किया जाए. बाद में प्रशासन ने उनकी बात मानते हुए हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा कर दिया.
इसके बाद किसानों का आंदोलन और बड़ा हो गया और अभी तक जारी है. हमने किसान आंदोलन में शामिल किसान नेताओं और महिलाओं से बात की.
देखिए हमारी यह वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test