Khabar Baazi
एग्जिट पोल्स: महाराष्ट्र में महायुति की सत्ता में वापसी तो झारखंड में एनडीए को बढ़त
महाराष्ट्र और झारखंड के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. इसके नतीजे 23 नवंबर यानि शनिवार को आएंगे. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 तो झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. झारखंड में इस बार दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ. पहले चरण के लिए 13 नवंबर तो दूसरे के लिए आज मतदान हुआ.
महाराष्ट्र के एग्जिट पोल्स का अनुमान
एग्जिट पोल्स की मानें तो महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की सत्ता में वापसी हो रही है. 6 में से करीब 5 एग्जिट पोल्स में महायुति की सरकार बन रही है. वहीं, एक ने कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन महाविकास अघाड़ी के सत्ता में आने का अनुमान लगाया है. तो एक ने कांटे का मुकाबला दिखाया है. मालूम हो कि महायुति में भाजपा के अलावा शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार के गुट वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शामिल है. वहीं, महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) और शरद पवार के पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी आदि शामिल हैं.
मैट्राइज के सर्वे में महायुति को 150 से 170 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें और अन्य को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है. पी मार्क ने महायुति को 137 से 157 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
न्यूज़ 24- चाणक्य के एग्जिट पोल्स में महायुति को बढ़त है. उसे 152 से 160 सीटें, महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति को 175 से 195 तक सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 और अन्य दलों को 7 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है.
पोल डायरी ने 122 से 186 सीटें महायुति को, 69 से 121 सीटें महाविकास अघाड़ी को और 12 से 29 सीटें अन्य दलों को मिलने का अनुमान जताया है.
इलेक्टोरल एज ने महायुति को 118 तो महाविकास अघाड़ी को 150 सीटों के साथ जीत मिलने का अनुमान जताया है. वहीं, अन्य दलों को इस सर्वे के मुताबिक 20 सीटें मिलने का अनुमान है. इस सर्वे के अलावा लोकशाही मराठी- रुद्रा ने भी महायुति और महाविकास अघाड़ी में कांटे की टक्कर दिखाई है. सर्वे के मुताबिक, महायुति को 128 से 142, महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 और अन्य दलों को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है.
झारखंड के एग्जिट पोल्स
एग्जिट पोल्स की मानें तो झारखंड में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है. यहां तीन सर्वे में भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को छूती नजर आ रही है. वहीं, एक्सिस के सर्वे में झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले गठबंधन की सत्ता में बहुमत से वापसी हो रही है. एक्सिस के मुताबिक भाजपा को 25, झामुमो गठबंधन को 53 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.
मैट्राइज ने झारखंड में भाजपा को 42 से 47 सीटें तो कांग्रेस को 25 से 30 सीटें और अन्य को 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. पीपल्स पल्स ने भाजपा को 44 से 53 सीटें, कांग्रेस को 25 से 37 सीटें और अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं, टाइम्स नाउ-जेवीसी ने भाजपा को 40 से 44 सीटें, कांग्रेस को 30 से 40 सीटें और अन्य को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार