NL Charcha
एनएल चर्चा 341: बहराइच में हिंसा और भारत-कनाडा के संबंधों में तनाव
इस हफ्ते बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और भारत एवं कनाडा के बीच संबंधो में आए तनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
इसके अलावा हरियाणा में नायब सिंह सैनी और जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नागरिकता कानून में असम एकॉर्ड के बाद जोड़े गए अनुच्छेद 6 अ की वैधता को क़ायम रखना, विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तान दौरा और सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने जस्टिस संजीव खन्ना का नाम अपने उत्तराधिकारी के तौर पर प्रस्तावित किया आदि विषय भी हफ्तेभर चर्चा का विषय रहे.
चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश के रे, स्मिता शर्मा और सतीश कुमार श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बहराइच मामले पर बात करने के लिए रिपोर्टर अवधेश कुमार शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सहायक संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
कनाडा मामले से चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल सवाल करते हैं, “मेरे दो सवाल हैं, पहला यह कि कूटनीतिक संबंध होते हुए भी स्थति कैसे बिगड़ी? और दूसरा यह कि ऐसा पहले कब हुआ है कि बिना किसी सबूत को शेयर किए दूतावास के बड़े अधिकारियों पर एक हत्या में लिप्त होने का आरोप लगा दिया? क्या यह कनाडा की एक भूल है?”
इस सवाल के जवाब में स्मिता कहती हैं, “इस समय कनाडा के साथ भारत की ऐसी हालत हो गई है कि दुश्मन नंबर एक पाकिस्तान नहीं बल्कि कनाडा बन गया है. एक अपरिपक्व क़दम ज़रूर उठाया गया है. जस्टिन ट्रुडो संसद के मंच पर इस बयानबाज़ी का रास्ता इख्तियार किया न कि बातचीत करने का. ट्रुडो अपने घरेलू वोट बैंक को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि कनाडा में अगले साल चुनाव होने हैं.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
03:12 - सुर्खियां
10:00 - भारत- कनाडा संबंधों में तनाव
44:00 - बहराइच हिंसा
01:27:00- सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
बहराइच को लेकर रवीश कुमार की रिपोर्ट
कुणाल पुरोहित की किताब - एच पॉप
प्रकाश के रे
संत तुकाराम की कविताओं का संकलन - तुका आकाश जितना
सतीश कुमार श्रीवास्तव
समाज को जागरूक होना चाहिए
अवधेश कुमार
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री - मिडवाइव्स कन्फेशन
प्रोफेसर लक्ष्मण यादव की किताब - प्रोफेसर की डायरी
शार्दूल कात्यायन
अवधेश कुमार की बहराइच से ग्राउंड रिपोर्ट
गेम - ब्लैक मिथ
स्कॉट पैक की किताब - द रोड लेस ट्रैवल्ड
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables