Ground Report Videos
लेबनान में हसन नसरुल्लाह की मौत पर लखनऊ में क्यों रहें हैं विरोध प्रदर्शन?
27 सितंबर की रात इजराइल द्वारा लेबनान की राजधानी बेरुत पर किए गए हमले में लेबनान सशस्त्र बल के नेता हसन नसरुल्लाह की मौत हो गई. नसरुल्लाह की मौत के बाद से मध्य पूर्व में स्थिति और भी तनाव पूर्ण हो गई है. वहीं, इस हमले के जवाब में 1 अक्टूबर को ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइल से हमला किया.
28 सितंबर को हिज़्बुल्लाह द्वारा हसन नसरुल्लाह की मौत की पुष्टि के साथ ही दुनियाभर के कई देशों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हुए. भारत के भी अलग राज्यों में प्रदर्शन किए गए. जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस पूरे घटनाक्रम का सबसे ज़्यादा असर दिखाई दिया. लोगों ने नसरुल्लाह की हत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. शहरभर में विरोधस्वरूप निकाले गए जलसों और प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए.
लेबनान के सशस्त्र समूह के एक नेता की मौत भारतीय समुदाय के लिए इतना क्या महत्व रखती है कि वो लोग सड़कों पर उतर आए हैं? जानने के लिए देखिए हमारी यह रिपोर्ट.
Also Read: असफल मुल्क के मुहाने पर खड़ा लेबनान
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables