Khabar Baazi
ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ यूपी पुलिस ने दर्ज़ की एफआईआर
उत्तर प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद ज़ुबैर द्वारा लगातार किए गए भड़काऊ ट्वीट के बाद बीते 4 अक्टूबर को डासना देवी मंदिर पर हजारों मुसलमानों ने हमला किया.
एफआईआर में एक्स पर दिनांक 3 अक्टूबर, 2024 को डाले गए उस वीडियो का भी जिक्र किया गया है जिसमें यति नरसिंहानंद सरस्वती किसी कार्यक्रम में बोल रहे थे. उदिता त्यागी का आरोप है कि कथित वीडियो का मकसद कट्टरपंथी मुसलमानों को भड़काना था.
यूपी पुलिस ने जुबैर के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 196, 228, 299, 356 (3) और 351 (2) के तहत केस दर्ज किया है. ज़ुबैर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा जैसी उम्मीद थी मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई.
बता दें कि गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ बयान दिया था, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra