हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
जम्मू कश्मीर चुनाव: पैकेज मनमोहन ने दिया, लेकिन मोदीजी भगवान हैं
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है और तीसरे चरण का प्रचार जारी है. इसी क्रम में 28 सितंबर को जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर को एक नया जम्मू कश्मीर बनाने का वादा किया. प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जम्मू के आसपास के हजारों लोग आए हुए थे. जब हमने रैली में आए लोगों से बात की तो पता चला कि इनमें से ज्यादातर लोग प्रधानमंत्री मोदी के जबरा फैन है, जो प्रधानमंत्री के प्रशंसक होने के साथ-साथ भक्त भी हैं उनके मन में प्रधानमंत्री की अलग-अलग छवियां हैं.
कोई उन्हें भगवान शिव का अवतार मानता है तो कोई भगवान राम का. कोई मानता है कि आज पूरी दुनिया में सबसे मजबूत ग्लोबल लीडर है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं. इनमें से कई लोग हमें ऐसे मिले जो प्रधानमंत्री मोदी की पूजा करते हैं. वहीं कई लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी के सामने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन सलाम पेश करते हैं.
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवा दिया था. इसके अलावा इस रैली में आए फैन ने और भी बहुत सारी उपमाओं से प्रधानमंत्री मोदी को नवाजा और उसके पीछे के कारणों को दिल खोलकर कैमरे पर व्यक्त किया. देखिए प्रधानमंत्री मोदी की रैली में आए लोगों की बातचीत का पूरा वीडियो-
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions