हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
हरियाणा: डंकी मारते युवा, आंदोलन करते किसान, बेरोगजारी और नशे की चपेट में जवान
जम्मू-कश्मीर की ज़मीनी रिपोर्ट के बाद अब न्यूज़लॉन्ड्री की टीम हरियाणा पहुंची. हरियाणा में आगामी 5 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रों से हमने प्रदेश के प्रमुख मुद्दों को समझने की कोशिश की.
बीते कुछ दिनों से हरियाणा में डंकी रूट से विदेश जाने के मुद्दा छाया हुआ है. बातचीत के दौरान सामने आया कि डंकी रूट से विदेश जाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. एक अच्छी ज़िंदगी और बेहतर मौके के तलाश में प्रदेश के युवा परदेश जा रहे हैं.
दूसरी तरफ हरियाणा के किसानों का शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन जारी है. हमने समझने की कोशिश की क्या अब खेती करने में उतना मुनाफा नहीं रहा?
साथ ही 10 साल से प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के पर्ची-खर्ची वाले दावों में कितनी सच्चाई है. इसके अलावा प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों की स्थिति के साथ ही नशे की बढ़ती लत को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.
देखिए कुरुक्षेत्र से एक और चुनावी शो का ये अंक.
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded