Khabar Baazi
BeerBiceps: रणबीर अलाहबादिया के यूट्यूब चैनल हैक
लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के दोनों यूट्यूब चैनल हैक हो गए हैं. उन्हें उनके चैनल ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से भी जाना जाता है. चैनल के हैक होने की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की.
अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोनों चैनल हैक हो गए हैं.” इस पोस्ट में उन्होंने वेज बर्गर की फोटो डाली है.
हैकर्स ने बीयरबाइसेप्स का नाम बदलकर "@Elon.trump.tesla_live2024" और उनके निजी चैनल का नाम बदलकर "@Tesla.event.trump_2024" कर दिया है.
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, उनके ज्यादातर इंटरव्यूज़ और वीडियोज़ हैकर्स ने डिलीट कर दिए हैं. इसकी जगह चैनल पर डोनाल्ड ट्रंप और एलोन मस्क के वीडियोज़ दिखाई दे रहे हैं.
फिलहाल, यूट्यूब ने हैक हुए चैनल को प्राइवेट कर दिया है.
वहीं, इस पूरे मामले पर फिलहाल रणबीर की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि रणबीर के 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. रणबीर के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए न्यूसेंस शो का ये अंक देखिए.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context