हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
उमर अब्दुल्ला: “बीजेपी ने जम्मू में आतंकवाद का नया फ्रंट खोल दिया है”
जम्मू-कश्मीर की सियासत में लंबे वक्त तक अहम भूमिका निभाने वाली नेशनल कॉन्फ़्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. उनकी कई पहचान और उपलब्धियां हैं. वे प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होने के अलावा केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं.
एक और चुनावी शो के सफर में हमने उनसे जम्मू-कश्मीर की सियासत, विपक्षियों के सियासी दांवपेंच, बीजेपी की कश्मीर को लेकर जारी नीतियों के अलावा भविष्य की संभावनाओं पर भी खुलकर बात की.
चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदों पर बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे एक जादुई आंकड़े की उम्मीद कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मैच फिक्सिंग का भी इल्जाम लगाया.
कश्मीर के सियासी दांवपेंचों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष उनके खिलाफ जेल से लाकर उम्मीदवारों को खड़ा कर रहे हैं.
इंजीनियर रसीद की रिहाई को लेकर उमर ने कहा कि उनकी रिहाई से हम परेशान नहीं हैं लेकिन इन बदली हवाओं पर नजर जरूर रखे हुए हैं क्योंकि पिछले चुनाव में हमने उन्हें हल्के में लिया था.
देखिए उमर अब्दुल्ला से हुई हमारी ये बातचीत.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context