हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
सज्जाद लोन: “कश्मीरी बाक़ी भारत में पॉलिटिक्स का चारा बन गया है?”
जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन की इस चुनाव में उतनी चर्चा नहीं है जितनी अन्य पार्टियों के नेताओं की हो रही है. लेकिन राजनीति में कब, कौन और कितना महत्वपूर्ण हो जाएगा कहा नहीं जा सकता है. अतीत में सज्जाद लोन कश्मीर की राजनीति के एक अहम किरदार रहे हैं.
लोन की उत्तर कश्मीर की राजनीति पर अच्छी खासी पकड़ है. एक समय पर उन्होंने अपने पिता के नक़्शे-कदम पर चलते हुए अलगाववाद की राजनीति की लेकिन बाद में वो मुख्यधारा की राजनीति में शामिल हो गए. मालूम हो कि सज्जाद लोन के पिता अब्दुल गनी लोन की हत्या पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा कर दी गई थी.
सज्जाद लोन इस चुनाव में दो विधानसभा सीटों हंदवाड़ा और कुपवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा उनकी पार्टी कुल बीस विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमा रही है.
इस इंटरव्यू में हमने लोन से विधानसभा चुनाव, उनकी पार्टी और राजनीति के अलावा धारा 370 समेत कश्मीर के तमाम अहम मुद्दों पर बात की.
देखिए उनसे हुई हमारी ये खास बातचीत.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage