Khabar Baazi
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, जानिए वोटिंग और परिणाम की तारीख
भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. जम्मू-कश्मीर में तीन तो हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव होंगे.
जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का 25 सितंबर को और तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा. इसी दिन एक ही चरण में हरियाणा के लिए भी मतदान होगा. दोनों राज्यों क विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा 4 अक्टूबर को की जाएगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में 11,838 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 42.6 लाख महिलाओं सहित 87.09 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जम्मू- कश्मीर के बारे में बात करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर के माहौल में काफी बदलाव है, साथ ही यहां लोकतंत्र की जड़े मजबूत हुई हैं.
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं, हरियाणा के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में 20,629 मतदान केंद्र हैं और 2 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं. हरियाणा में अंतिम मतदाता सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी.
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इसी महीने दोनों राज्यों का दौरा किया था.
मीडिया के बारे में शिकायत करना आसान है. इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ क्यों नहीं करते? स्वतंत्र मीडिया का समर्थन करें और आज ही न्यूज़लॉन्ड्री की सदस्यता लें.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test