Khabar Baazi
चुनावी पारदर्शिता पर सवाल: एडीआर का दावा- 5.54 लाख वोट कम गिने गए
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने लोकसभा चुनावों में धांधली को लेकर बड़ा दावा किया है. एडीआर ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में कई गड़बड़ियां हुई. जिनमें कहीं पर वोटों की कम गिनती तो कहीं पर ज्यादा की गिनती शामिल है. इस पूरे मामले को लेकर एडीआर ने प्रेसवार्ता भी की और इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया.
ए़डीआर के मुताबिक, लोकसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में डाले गए मतों की कुल संख्या और गिने गए मतों की कुल वास्तविक संख्या में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं.
संस्था के मुताबिक, इसके अलावा भी कई तरह के सवाल चुनाव, चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग को लेकर उठे हैं.
एडीआर का दावा है कि 362 सीटों पर 5,54,598 वोटों का अंतर है. दूसरे शब्दों में कहें तो इन सीटों पर इतने वोट कम गिने गए. वहीं, 176 सीटें ऐसी हैं, जहां 35,093 वोट अधिक गिने गए हैं.
एडीआर की पूरी रिपोर्ट आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
मीडिया के बारे में शिकायत करना आसान है, क्या आप इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ करते हैं? आज ही न्यूज़लॉन्ड्री की सदस्यता लें और स्वतंत्र मीडिया का समर्थन करें.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार