Khabar Baazi
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी, दुनियाभर में सैंकड़ों सेवाएं ठप पड़ी
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई. जिसके चलते दुनियाभर में उसकी सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दुनियाभर में उड़ान सेवाओं के अतिरिक्त सुपर मार्केट, रिटेलर की दुकानें, बैंकिंग सेवाएं, मीडिया संस्थान इत्यादि जैसी सेवाओं को तकनीकी खराबी के चलते संचालन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. कुछ फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा तो वहीं कुछ फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय में देरी जैसी समस्याओं से ग्रस्त रहीं.
जहां ब्रिटेन की स्काई न्यूज़ और लन्दन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाओं को बंद करना पड़ा तो वहीं अमेरिका की 911 (आपातकालीन सेवा) ठप पड़ गईं. स्काई न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि चैनल आज सुबह से लाइव प्रसारण नहीं कर सका. वहीं, भारत में कुछ सेवाओं में रुकावट की ख़बरें आ रही हैं.
दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की एज्योर क्लाउड सर्विसेज के साथ-साथ 365 अन्य सर्विसेज में तकनीकी रुकावट आ गई है.
माइक्रोसॉफ्ट ने इस विषय में तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा, "हम इस मुद्दे से भली भांति परिचित हैं और हमने अपनी कई टीम को इसे सुलझाने के काम पर लगा दिया है. हमने इसके कारणों का भी पता लगा लिया है.”
मीडिया को कॉरपोरेट या सत्ता के हितों से अप्रभावित, आजाद और निष्पक्ष होना चाहिए. इसलिए आपको, हमारी जनता को, पत्रकारिता को आजाद रखने के लिए खर्च करने की आवश्यकता है. आज ही सब्सक्राइब करें.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions