Video
अयोध्या विजय, राम मंदिर और लोकसभा चुनावों पर अवधेश प्रसाद से बातचीत
अयोध्या करीब तीन दशकों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में रहा. बीते तीन दशक में यहां के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद का सबसे ज्यादा राजनीतिक फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में बने नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर वोट मांग रही थी और अयोध्या (फैजाबाद लोकसभा) का चुनाव भाजपा के लिए महज एक राजनीतिक लड़ाई न रह कर प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था. तभी भाजपा वहां से हार गई.
फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने भाजपा के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को 54000 वोटों से हरा दिया. इसके अलावा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 37 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई.
अयोध्या से मिली जीत को अवधेश प्रसाद भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर असली रामभक्तों की जीत बताते हैं. उनका कहना है कि भाजपा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए अयोध्या के लोगों की समस्यायों को दरकिनार किया.
देखिए अयोध्या के नवनिर्वाचित सांसद के साथ अनमोल प्रितम की ये खास बातचीत.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian