NL Interviews
अगर रोक सकते हैं तो मोदी मेरा ट्रैक्टर रोक के दिखाएं: सीपीआईएम सांसद अमराराम
“बीते सालों में किसानों के ट्रैक्टर को दिल्ली में घुसने नहीं दिया गया था. अब अमराराम अपना ट्रैक्टर लेकर संसद में जा रहे हैं. मोदीजी रोक के दिखाएं.”
69 वर्षीय अमराराम राजस्थान के सीकर से पहली बार सांसद बने हैं. वे पूरे भारत में और खास तौर पर राजस्थान में किसान नेताओं में बेहद महत्वपूर्ण चेहरा हैं. 18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन, राजस्थान के इकलौते सीपीआईएम सांसद ट्रैक्टर लेकर सदन पहुंचे.
न्यूजलॉन्ड्री से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे ट्रैक्टर ही लेकर सदन क्यों गए. इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार, इंडिया गठबंधन, पीएम मोदी के तानाशाही रवैये और वामपंथी राजनीति की घटती चुनावी प्रासंगिकता व राजस्थान में सिकुड़ते प्रभाव पर बातचीत की.
चार बार विधायक रह चुके और सात बार लोकसभा चुनाव लड़ने में असफल रहने के बाद आखिरकार लोकसभा में पहुंचे अमराराम ने कहा, "मैं चुनावों में या तो पहले स्थान पर आता हूं या तीसरे स्थान पर." उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार को "अग्निवीर" और पिछले 10 वर्षों में लाए गए कई "काले कानूनों" को रद्द करने की जरूरत है.
देखिए उनसे ये पूरी बातचीत.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार