Khabar Baazi
सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका स्थगित की
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर रोक लगाने वाले फैसले के खिलाफ याचिका को स्थगित कर दिया है.
मुख्यमंत्री केजरीवाल को 20 जून को निचली अदालत से जमानत मिली थी. इसके बाद अगले ही दिन ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. ईडी का कहना था कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया. इस पर हाईकोर्ट ने फैसला आने तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी. इसके दो दिन बाद केजरीवाल रविवार को हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे.
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. मई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में भाग लेने के लिए केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी. बाद में 2 जून को केजरीवाल ने आत्म-समर्पण कर दिया था.
अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार, 26 जून को सुनवाई करेगा.
मीडिया को कॉरपोरेट या सत्ता के हितों से अप्रभावित, आजाद और निष्पक्ष होना चाहिए. इसीलिए आपको, हमारी जनता को, पत्रकारिता को आजाद रखने के लिए खर्च करने की आवश्यकता है. आज ही सब्सक्राइब करें.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian