NL Charcha
एनएल चर्चा 322: एग्जिट पोल का ढोल और गठबंधन के बंधन में पीएम नरेंद्र मोदी
इस हफ्ते आम चुनावों के नतीजों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. चर्चा के प्रमुख विषय इन चुनावों में समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तिहाड़ वापसी, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत अर्ज़ी सुनने से अदालत का इनकार और तमिलनाडु में मद्रास हाई कोर्ट ने सभी ट्रांसजेंडर्स को समस्तरीय रूप से आरक्षण देने का दिया आदेश आदि रहे.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार अनीता कात्याल और हृदयेश जोशी शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिनंदन सेखरी, स्तंभकार आनंद वर्धन और शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “गठबंधन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार बनने वाली है. ऐसा कोई गुलदस्ता जिसमें बहुत सारे रंग के फूल हों, मुसलमानों को आरक्षण देने की बात करने वाली तेलगु देशम पार्टी हो, तो क्या नरेंद्र मोदी की राह इतनी आसान होने वाली है?”
इस विषय पर अपने विचार रखते हुए हृदयेश कहते हैं, “यह एक वास्तविकता है कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है लेकिन उनके पास इतनी ज़्यादा सीटें हैं कि वह बहुत ज़्यादा परेशान नहीं होंगे जैसे कि कांग्रेस की सरकार जो यूपीए 2 थी उसमें 206 सीटें थीं और यूपीए वन में लेफ्ट का 60 सीटों का ब्लॉक था. न्यूक्लिअर डील पर उन्होंने समर्थन वापस ले लिया तो 38 ब्लॉक वाली मुलायम सिंह की सपा ने समर्थन दे दिया और सरकार बनी रही लेकिन यहां बीजेपी को इतनी समस्या नहीं आएगी.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइम कोड्स
00 - 03:15 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:15 - 11:30 - सुर्खियां
11:30 - 48:22 - एनडीए सरकार की चुनौतियां
46:22 - 1:14:40 - असफल एग्जिट पोल्स और मार्केट पर असर
1:14:40 - 1:34:15 - उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के नतीजे
1:34:15 - 1:46:15 - बहुजन समाज पार्टी और मायावती का पतन
1:46:15 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
अनीता कात्याल
ड्रामा सीरीज अ जेंटलमैन इन मास्को और द टैलेंटेड मिस्टर रिप्ली
हृदयेश जोशी
फ्रांज़ काफ्का की बायोग्राफी का हिंदी अनुवाद
अभिनन्दन सेखरी
एनडीए की पार्लियामेंट्री मीट
आनंद वर्धन
त्रिपुर्दमन सिंह की किताब - सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें
पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी का इंटरव्यू
अतुल चौरसिया
सोहन लाल द्विवेदी की कविता - कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
न्यूज़लॉन्ड्री की लाइव इलेक्शन रिजल्ट्स कवरेज
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: प्रशांत कुमार
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth