Khabar Baazi
लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल्स में तीसरी बार एनडीए सरकार, इंडिया को करीब 150 सीटें
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. इसके नतीजे 4 जून को आएंगे, लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके हैं.
देश के प्रमुख 9 एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आए हैं. इनके मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए को साफतौर पर बहुमत मिल रहा है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करीब 150 सीटें मिलने का अनुमान है.
आइए एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
सात चरण, 542 सीटें और 5 संस्थान
गौरतलब है कि इस बार लोकसभा के लिए 7 चरणो में मतदान संपन्न हुआ. इसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान हुआ.
हालांकि, चुनाव 543 सीटों पर संपन्न होना था लेकिन इस बीच गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया. जिसके चलते अब केवल 542 सीटों पर मतदान हुआ है.
4 जून को मतदान के नतीजे आएंगे. एक बार फिर से इन नतीजों के सटीक और सार्थक विश्लेषण के लिए 5 स्वतंत्र मीडिया संस्थान साथ आ रहे हैं. जिसमें न्यूज़लॉन्ड्री, द न्यूज़ मिनट, कारवां, द वायर और स्क्रॉल शामिल हैं. सुबह 8 बजे ये सभी संस्थान साथ मिलकर आपके लिए परिणामों की पड़ताल लेकर आ रहे हैं. इसके लिए आप हमें सहयोग भी कर सकते हैं. हमें सहयोग करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार