Another Election show
एक और चुनावी शो: छपरा हिंसा, नीतीश-लालू, परिवारवाद और संविधान में बदलाव पर क्या बोले सम्राट चौधरी
लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. 25 मई को छठे चरण में बिहार में भी 40 सीटों में से आठ सीटों पर मतदान होना है. इस बीच बिहार इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि यहां की सारण लोकसभा सीट के छपरा में 21 मई को दो पक्षों के बीच विवाद में एक लड़के की मौत हो गई है. वहीं, तीन लोग घायल हैं.
एक और चुनावी शो के तहत न्यूज़लॉन्ड्री की टीम बिहार की चुनावी मिजाज को समझने के लिए राजधानी पटना में है. इस दौरान हमने भाजपा मुख्यालय में बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात की. मालूम हो की सम्राट ने अपने चुनावी सफर की शुरुआत लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल से की थी. राबड़ी देवी की सरकार में वह कृषि मंत्री भी रहे. 2014 में उन्होंने राज्य शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री का कार्यभार संभाला फिर 2018 में वे राजद से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गए. उन्हें 2023 में संजय जायसवाल की जगह बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था. इसके साथ ही वे बीजेपी में प्रमुख ओबीसी चेहरा भी हैं.
हमने उनसे भाजपा के चुनावी मुद्दे ‘राम मंदिर’, मोदी सरकार की योजनाएं, प्रधानमंत्री की मुसलमानों पर टिप्पणी, संविधान में बदलाव की बात, आरक्षण, नीतीश कुमार के पाला बदलने, छपरा हिंसा को लेकर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के आरोप, भाजपा के परिवारवाद और बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार सम्राट चौधरी की दावेदारी एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने समेत कई मुद्दों पर बात की.
चौधरी ने इस दौरान नीतीश कुमार की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की. .
देखिए उनसे हमारी ये विशेष बातचीत.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read