Video
तामलुक लोकसभा पर खेला कर पाएंगे तृणमूल कांग्रेस के देबांग्शु भट्टाचार्य?
पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा चुनाव में एक हॉट सीट मानी जा रही है. 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपने गीत ‘खेला होबे’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले देबांग्शु बतौर लोकसभा उम्मीदवार अपने चुनावी सफर की शुरुआत कर रहे हैं. वे कलकत्ता हाईकोर्ट के विवादास्पद पूर्व न्यायाधीश एवं भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं.
न्यूज़लॉन्ड्री ने देबांग्शु से उनके चुनाव प्रचार, रणनीति और चुनावी मुद्दों समेत कई विषयों पर बात की. इस बीच भट्टाचार्य ने कहा, “मेरी लड़ाई अभिजीत गांगुली के खिलाफ नहीं बल्कि सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ है.”
तामलुक लोकसभा क्षेत्र में सुवेंदु अधिकारी के प्रभाव का जिक्र करते हुए देबांग्शु ने कहा कि उनका असली मुकाबला अधिकारी परिवार से है. वे कहते हैं, “लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र अधिकारी परिवार का गढ़ है और मैं इस सोच में बदलाव लाना चाहता हूं.”
साथ ही उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के कारण स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने के लिए अभिजीत गांगुली की आलोचना की. उन्होंने कहा कि “लोग चावल, रोटी आदि खाते हैं, लेकिन अभिजीत गांगुली ने नौकरियां खा लीं.”
देबांग्शु ने इसके अलावा संदेशखली के मुद्दे और तामलुक से उनकी उम्मीदवारी पर भी बात की. देखिए ये पूरा इंटरव्यू.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य