Khabar Baazi
टाइम्स नाउ ने अपने पत्रकार के साथ ‘आप’ मुख्यालय के अंदर हाथापाई का आरोप लगाया
टाइम्स नाउ ने अपनी पत्रकार और कैमरापर्सन के साथ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है. पत्रकार आकांक्षा खजूरिया आप के दफ्तर में विधायक दुर्गेश पाठक से बातचीत करने पहुंची थीं.
टाइम्स नाउ की वीडियो में पत्रकार और कार्यकर्ता के बीच नोकझोंक होती दिख रही है. इस दौरान पत्रकार आप दफ्तर में विधायक दुर्गेश पाठक से विदेशी फंडिंग के आरोपों पर सवाल करने पहुंची थीं.
दफ्तर के अंदर आम आदमी पार्टी के मुख्य मीडिया सह-संयोजक विकास योगी ने उनसे बिना अनुमति के दफ्तर के भीतर आने को मना किया. इस दौरान दोनों में बहस हो गई. योगी ने पत्रकार से पार्टी की मीडिया टीम से बात करने की सलाह दी. इसपर पत्रकार का कहना था कि वे दुर्गेश पाठक से ही बात करेंगी और किसी से नहीं. इसके बाद विकास ने आपत्ति जताते हुए उन्हें यह कहकर रोका कि अंदर पार्टी से संबंधित कुछ काम चल रहा है.
इसके बाद इस वीडियो में कैमरा हिलने लगता है और बंद हो जाता है. वीडियो के अंत में पत्रकार यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं, “आप कैमरा क्यों छू रहे हैं?” टाइम्स नाउ द्वारा जारी किए गए एक अन्य वीडियो में लाल शर्ट में एक व्यक्ति को कैमरा पकड़ते हुए देखा जा सकता है.
टाइम्स नाउ की एक अन्य वीडियो में पत्रकार ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी. पत्रकार ने पुलिस से शिकायत करते हुए वहां कार्यकर्ताओं पर हाथापाई करने, गाली-गलौच, कैमरापर्सन के सिर पर मारने और कैमरा तोड़ने का आरोप लगाया.
इस मामले में ग्रुप एडिटर नाविका कुमार ने कहा कि शीशमहल मामले के बाद यह दूसरी बार है जब आप ने टाइम्स नाउ के पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव किया है.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables