Ground Report
दो रैलियां, एक से सवाल: मोदी-राहुल के समर्थकों के लिए क्या हैं बड़े मुद्दे?
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होना है. इस बीच 18 मई को राजधानी दिल्ली में दो हाई-प्रोफाइल राजनीतिक रैलियां हुईं. एक प्रधानमंत्री मोदी की और दूसरी राहुल गांधी की.
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में रैली की. राहुल गांधी ने चांदनी चौक के अशोक विहार रामलीला मैदान में उत्तर पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार और जेपी अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया.
हमने दोनों रैलियों में आए हुए लोगों से एक समान सवाल पूछे. हमने लोगों से उनके चुनावी मुद्दों के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, लोकतंत्र, संविधान, विपक्षी नेताओं को चुनाव से ठीक पहले जेल में डाले जाने जैसे विषयों पर उनकी राय जानने की कोशिश की. इसके अलावा हमने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के भाषणों पर भी रैली में आए लोगों से बात की.
लोगों से बात करके हमने पाया कि एक ही सवाल पर दोनों रैलियों में आए हुए लोगों के जवाब काफी अलग-अलग थे. जहां कांग्रेस की रैली में आए लोगों के लिए महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा था तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की रैली में आए हुए लोगों के लिए बेरोजगारी, महंगाई कोई मुद्दा नहीं था बल्कि असल मुद्दा काशी और मथुरा में मंदिर और राष्ट्रवाद था.
देखिए हमारी यह वीडियो रिपोर्ट -
Also Read
-
‘We are scared to sit inside’: MP govt spends crores on ads, this school waits years for repairs
-
Forget newspaper ads, DKS takes govt messaging into Kannada serials
-
A thumbnail assignment, Rs 3.87 cr, and no work order: The questions around Prasar Bharati’s Waves
-
प्रचार पर करोड़ों फूंकने वाले मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल को सालों से मरम्मत का इंतजार
-
जिस सीट पर केजरीवाल मामूली अंतर से हारे, वहां 2025 चुनाव से पहले जुड़े 40 फीसदी नाम एसआईआर के ड्राफ्ट में गायब