Khabar Baazi
दिल्ली: आयकर विभाग के दफ्तर में लगी आग
दिल्ली के आयकर दफ्तर की इमारत में आज दोपहर में आग लगने की खबर आई है. हालांकि, मौके पर दमकल विभाग पहुंच गया है. आग पर नियंत्रण करने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.
आ रही खबरों के मुताबिक, आग सीआर इमारत में मंगलवार दोपहर में 3 बजे के करीब लगी. आग इमारत के चौथे मंजिल पर लगे होने की खबर है. मौके पर दमकल विभाग की 21 गाड़ियां मौजूद हैं.
पीटीआई के एक्स हैन्डल पर पोस्ट वीडियो से पता चलता है कि दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया, “हमें दोपहर के 3.07 मिनट पर आईटीओ के सीआर इमारत में आग लगे होने की सूचना मिली. मौके पर 21 दमकल गाड़ियां भेज दी गई हैं. साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है.”
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth
-
Why the location of a protest matters