Another Election show
एक और चुनावी शो: इलेक्टोरल बॉण्ड, हिंदू-मुसलमान और ख़तरे में संविधान पर क्या बोले दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल में इन दिनों राजनीति पूरे उफान पर है. बीते 15 सालों से प्रदेश में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को भाजपा चुनौती देने वाली स्थिति में नजर आ रही है.
एक और चुनावी शो के तहत हमने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष से बातचीत की. हमने उनसे राज्य में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान, चुनाव आयोग पर उनकी टिप्पणी, ममता बनर्जी पर छींटाकशी, तृणमूल कांग्रेस पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप, ईडी और सीबीआई का प्रयोग करके विरोधियों को जेल में डालने की राजनीति, चुनावी बॉन्ड में भाजपा पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बातचीत की.
घोष ने इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि तृणमूल कांग्रेस को बार बार शिकायत लेकर चुनाव आयोग के पास नहीं जाना चाहिए.
घोष पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से भाजपा सांसद हैं. हालांकि, इस बार वह बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनावों में उनके नेतृत्व में भाजपा को 35 में से 18 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.
देखिए उनसे हमारी ये विशेष बातचीत.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian