NL Charcha
एनएल चर्चा 318: संदेशखली का स्टिंग, आकाश आनंद की पदमुक्ति और चुनावी बिसात में फंसे अंबानी-अदाणी
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेलंगाना में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अंबानी-अडाणी का जिक्र करना, रंगभेद वाले बयान पर विवाद के बाद सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना, संदेशखली घटना से जुड़ा स्टिंग सामने आना और बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भतीजे आकाश आनंद पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया जाना आदि रहे.
हफ्ते की अन्य सुर्खियों में कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव में सहयोगियों को 100 से ज्यादा सीटें देने और खुद 328 सीटों पर चुनाव लड़ने, हरियाणा में दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने का ऐलान और जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद एवं 4 घायल आदि ख़बरें शामिल रहीं.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट का अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन की इजाजत देने से 4 राज्यों को इनकार, मणिपुर में तूफान से 15,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त और एस्ट्राजेनेका द्वारा दुनियाभर के बाजारों से कोरोना वैक्सीन वापस मंगवाने का ऐलान आदि सुर्खियों ने भी हफ्तेभर तक लोगों का ध्यान खींचा.
इस हफ्ते चर्चा में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सुमित महस्कर शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से हृदयेश कुमार, स्तंभकार आनंद वर्धन और शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत में अतुल सवाल करते हैं, “प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में जो भी दावे करते हैं, उसका फैक्ट चेक करने की नौबत क्यों आती है और क्या उनके अंदर कोई कुंठा या डर है या अब उनको ये लगने लगा है कि उद्योग जगत उनके साथ नहीं है, जैसा 2014 तक था?”
इसके जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “प्रधानमंत्री के इस अडाणी-अंबानी वाले बयान को एक राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है और जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश माना जा सकता है. हार-जीत चाहे किसी की भी हो लेकिन कांग्रेस से भाजपा आगे दिख रही है. वहीं, कांग्रेस में इस बार आलसपन काफी कम दिख रहा है. दूसरी ओर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम इस बार बहुत ज्यादा मुखर है. बहुत ज्यादा तैयारी कर रही है और हर बार कुछ नया बना रही है. ऐसे में ये चीजें कैसे आगे बढ़ेंगी ये देखना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावों तक ये सिलसिला रुकने वाला नहीं है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइम कोड्स
00 - 03:01 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:02 - 19:14 - सुर्खियां
19:15 - 48:10 - प्रधानमंत्री का अंबानी-अडाणी पर निशाना और सैम पित्रोदा का इस्तीफा
48:11 - 1:02:12 - संदेशखली घटना से जुड़े स्टिंग का सामने आना
1:02:13 - 1:16:15 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
1:16:16 - 1:35:13 - मायावती द्वारा आकाश आनंद को बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाना
1:35:14 - 1:46:49 - सलाह और सुझाव
पत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
हृदयेश जोशी
किताब- हैंडबुक ऑन क्लाइमेट चेंज
आनंद वर्धन
किताब- व्हाई वी डाई
सुधीर कक्कड़ की किताबें- इंटिमेट रिलेशंस और इनर वर्ल्ड
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री पर पढ़िए अरावली की लूट
प्रेमचंद की किताब- नमक का दरोगा
सुमित महस्कर
अतुल गावंडे की किताब- बीइंग मोर्टल
साई बालकृष्णन की किताब- शेअरहोल्डर्स सिटीज़
अतुल चौरसिया
न्यूज़लॉन्ड्री पर इलेक्शन से जुड़ी रिपोर्ट्स एवं इंटरव्यू पढ़ें और देखें
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोड्यूसर: आशीष आनंद
एडिटिंग: उमराव सिंह
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth