Report
महुआ मोइत्रा का रोड शो: संदेशखली, बांग्ला अस्मिता और मोदी पर हमला
तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा गाहे-बगाहे चर्चा में बनी रहती हैं. कभी प्रधानमंत्री और भाजपा पर अपनी टिप्पणियों के लिए तो कभी मीडिया में बयानों के लिए. महुआ पर सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप लगे और एक विवादित घटनाक्रम के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें फिर से टिकट दिया है.
मालूम हो कि बंगाल की 42 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है. चौथे चरण में 13 मई को बंगाल की 8 सीटों पर चुनाव होना है.
एक और चुनावी शो के तहत हमने महुआ के चुनाव प्रचार को नजदीक से देखने और समझने की कोशिश की. महुआ के प्रचार और चुनावी मुकाबले को समझने के लिए हम कृष्णानगर लोकसभा के कालीगंज इलाके में हो रही जनसभा में पहुंचे. यहां महुआ मोइत्रा के समर्थन में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी प्रचार करने आए थे. इस दौरान अभिषेक ने संदेशखाली की घटना को बांग्ला अस्मिता से जोड़ा. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री पर जमकर हमले किए.
इसके बाद महुआ ने अपने लोकसभा क्षेत्र में लंबा रोड शो निकाला जो अलग-अलग गावों से गुजरा. महुआ ने न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत के दौरान अपनी जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि ये अस्तित्व बचाने की लड़ाई है. साथ उन्होंने यह भी कहा कि संदेशखली भाजपा का फ़ेक नैरेटिव है. इसका सच स्टिंग ऑपरेशन में सामने आ चुका है. देखिए हमारी ये विस्तृत वीडियो रिपोर्ट कृष्णानगर से.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions