Report
लोकसभा चुनाव: सांप्रदायिकता, रोजगार, महिला सुरक्षा या भ्रष्टाचार, क्या हैं कलकत्ता के मुद्दे?
चुनावों की हर छोटी-बड़ी अपडेट आप तक लाने के लिए न्यूज़लॉन्ड्री की टीम कोलकाता के मैदान इलाके में पहुंची. यहां सुबह-सुबह काफी लोग टहलने के लिए आते है. इस दौरान हमने लोगों से चुनाव और उनसे जुड़े जरूरी मुद्दों को लेकर बात की. साथ ही उनके मुद्दे और समस्याएं जानने का प्रयास किया.
बातचीत में लोग ममता बनर्जी सरकार मे राज्य की बुरी स्थिति से निराश दिखे. लेकिन साथ ही उन्होंने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से भी असहमति जताई. रोजगार के अवसर उपलब्ध न होने के चलते पलायन भी लोगों के लिए चुनावी मुद्दा दिखा. साथ ही राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त दिखे.
लगभग हर कोई भाजपा और प्रधानमंत्री की विभाजनकारी सांप्रदायिक राजनीति से दूरी बनाता दिखा. एक स्थानीय निवासी कहते हैं कि यह देश सेक्युलर है, यहां हिन्दू-मुसलमान करने की कोई जरूरत नहीं आन पड़ी है.
महिलाओं की सुरक्षा देने के मामले पर लोगों ने राज्य और केंद्र, दोनों सरकारों पर सवाल उठाया.
देखिए कलकत्ता के लोगों से ये पूरी बातचीत.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context