Khabar Baazi
समाचार चैनल अल जज़ीरा को इज़रायल ने अपने यहां किया बंद, सभी उपकरण किए जब्त
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने क़तर के समाचार चैनल अल जज़ीरा को देश में बंद कर दिया है. उन्होंने यह सूचना अपने एक्स अकाउंट पर दी.
इज़रायल के प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर रविवार को यह सूचना देते हुए लिखा, “मेरे नेतृत्व में सरकार ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि उकसाने वाले चैनल अल जज़ीरा को इज़रायल में बंद किया जाएगा.” उन्होंने इसके लिए संचार मंत्री श्लोमो कगाई को धन्यवाद भी दिया.
समाचार प्रदाता एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अल जज़ीरा को बंद करने की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही यरूशलम में होटल के कमरे में चल रहे संस्थान के दफ्तर पर छापा मारकर उनके सभी उपकरण ज़ब्त कर लिए गए. यह रोक “गज़ा के साथ युद्ध चलने तक” लगाई गई है.
बता दें कि गज़ा में विदेशी मीडिया संस्थानों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है. ऐसे में गज़ा में मौजूद बेहद थोड़े से संस्थानों में से एक अल जज़ीरा जमीनी रिपोर्ट कर रहा था.
नेतन्याहू सरकार के इस निर्णय का कारण, अल जज़ीरा से इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा होना बताया है. इसके पहले भी इज़रायल सरकार अल जज़ीरा पर रोक लगाने की मंशा से अप्रैल में कानून ले आई थी. उस वक्त नेतन्याहू ने अल जज़ीरा को देश में बंद करने की शपथ ली थी.
अल जज़ीरा ने बयान जारी करते हुए इज़रायल के इस कदम की निंदा की है. अल जज़ीरा ने इसे आपराधिक कृत्य और “मानवीय एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन” बताया है.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra