Khabar Baazi
द ट्रिब्यून के मुख्य संपादक राजेश रामचंद्रन का इस्तीफा
द ट्रिब्यून से मुख्य संपादक राजेश रामचंद्रन की विदाई होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, 13 मई उनका आखिरी दिन होगा. उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
रामचंद्रन दो दशक से पत्रकार रहे हैं. उन्होंने 2018 में द ट्रिब्यून के मुख्य संपादक का पदभार ग्रहण किया था. उनके पहले हरीश खरे मुख्य संपादक थे. रामचंद्रन आउटलुक के भी मुख्य संपादक रह चुके हैं. वहां पर उन्होंने पत्रकार के रूप में शुरुआत की थी. ट्रिब्यून अखबार में रहते हुए उनकी यूनियन से कई मुद्दों पर खींचतान भी हुई थी. मालूम हो कि अख़बार का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है.
गौरतलब है कि एक फ़ेसबुक पेज रामचंद्रन की आलोचना करने में सक्रिय है. पेज द्वारा उनपर “किसान आंदोलन बदनाम करने का”, “दिल्ली में भाजपा नेताओं को खुश करने” समेत कई अन्य आरोप लगाए गए हैं. कुछ आरोप “उत्पीड़न” से संबंधित भी हैं.
न्यूजलॉन्ड्री ने इस बात की पुष्टि के लिए द ट्रिब्यून ट्र्स्ट से संपर्क किया है. साथ ही रामचंद्रन से भी उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही है. जैसे ही कोई जवाब आता है तो उसे ख़बर में जोड़ दिया जाएगा.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read: रुबिका लियाकत ने भारत 24 से दिया इस्तीफा
Also Read: एनडीटीवी से संकेत उपाध्याय का इस्तीफा
Also Read
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded