Khabar Baazi
जय अनंत देहाद्राई ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ मानहानि याचिका ली वापस
सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई ने तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की मानहानि याचिका वापस ले ली है. मालूम हो कि जय अनंत महुआ मोइत्रा के पूर्व में पार्टनर रहे हैं. हालांकि, याचिका वापस लेने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है.
लाइव लॉ के अनुसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ चल रहे “कैश फॉर क्वेरी” मामले में जय अनंत देहाद्राई की मुख्य भूमिका है. महुआ के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से पत्र लिखकर महुआ पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ के मामले में जांच करने की मांग की थी. पत्र में उन्होंने जय अनंत देहाद्राई द्वारा दिए गए एक शिकायत पत्र का हवाला दिया था. इस मामले में संसद की आचरण कमेटी ने महुआ को दोषी पाया था और उन्हें निष्काषित कर दिया गया था.
इसपर महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी जय अनंत देहाद्राई पर टिप्पणियां की थी. इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जय अनंत देहाद्राई ने दिल्ली हाईकोर्ट में पिछले महीने मानहानि याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने महुआ पर अवांछित टिप्पणी करने का आरोप लगाया. जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी और कई मुवक्किलों से भी हाथ धोना पड़ा. इसके बदले में देहाद्राई ने महुआ से 2 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया था. हालांकि, अब उन्होंने यह याचिका वापस ले ली है.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां