Khabar Baazi
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पत्रकार अमिश देवगन के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने अमिश देवगन द्वारा होस्ट किए गए न्यूज18 इंडिया के एक शो को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है. शिकायत में कांग्रेस ने अमिश पर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है.
18 अप्रैल को किए गए रणदीप सुरजेवाला द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत पत्र में कहा गया है, “एकतरफा वीडियो में कई जगहों पर विपक्ष के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को भगवान राम के सच्चे भक्त के रूप में दिखाया गया है. स्क्रिप्ट की भाषा शैली के साथ-साथ अनेक नेताओं के वीडियो क्लिप जान बूझकर ऐसे रखे गए हैं कि पार्टियों और उनके उम्मीदवारों के बीच धर्म चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा दिखे.” उक्त शिकायत ‘आर-पार’ शो के 17 अप्रैल को प्रसारित किए गए एपिसोड पर की गई है.
पत्र में चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के अलावा अन्य संस्थानों पर भी चुनावी कैंपेन के लिए धार्मिक भावनाएं भड़काने से परहेज करने का हवाला दिया गया है. पत्र में एंकर पर आईपीसी की धारा 153A, 153B और 505(3) के तहत मामला दर्ज करने की गुजारिश की गई है.
कांग्रेस ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब देवगन ने जानबूझकर धार्मिक आधार पर भड़काऊ और उत्तेजक टिप्पणी की है. साथ ही कहा कि दूसरे चैनलों द्वारा भी ऐसे प्रसारण शुरू हो उससे पहले ही इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने की जरूरत है.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context
-
How failure to destroy juvenile crime records is hurting children’s rehabilitation