Khabar Baazi
असम: कांग्रेस ने किया सीएम हिमंता सरमा के परिवार से जुड़े दो चैनलों का बहिष्कार
कांग्रेस पार्टी ने असम के दो समाचार चैनलों के बहिष्कार का ऐलान किया है. पार्टी ने इन चैनलों पर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के खिलाफ प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है.
दोनों चैनल, न्यूज़ लाइव और टाइम-8 प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत हैं. इसका मालिकाना हक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार के पास है. जहां न्यूज़ लाइव एक सैटेलाइट चैनल है. वहीं टाइम-8 एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है. जिसे सरमा परिवार ने हाल ही में हासिल किया.
पार्टी ने अपने बयान में कहा, "हम सशक्त पत्रकारिता और स्वस्थ आलोचना का सम्मान करते हैं लेकिन न्यूज़ लाइव और टाइम-8 जैसे इरादतन बेसिर-पैर की ख़बर उड़ाने वाले मीडिया संगठनों के सख्त खिलाफ हैं. इन चैनलों द्वारा कई मौकों पर अवांछित परिस्थितियां उत्पन्न की गईं. हालांकि, उन्हें इस बारे में इंगित भी किया गया पर उसका कोई फायदा नहीं हुआ.”
इसके साथ ही पार्टी ने किसी भी प्रेसवार्ता और कार्यक्रम में इन संस्थानों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया है. बयान में यह कहा गया कि न तो ये चैनल पार्टी की किसी गतिविधि में आएंगे और न ही पार्टी का कोई आधिकारिक प्रवक्ता इनके शो में जाएगा या पत्रकारों से बात करेगा.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त असम राज्य की कम्यूनिकेश कोर्डिनेटर महिमा सिंह ने न्यूजलॉन्ड्री को बताया कि यह कदम दोनों मीडिया हाउसों द्वारा 'प्रोपगैंडा' फैलाने के कारण उठाया गया है. उन्होंने दोनों संस्थाओं पर पार्टी कि छवि खराब करने के उद्देश्य से 'गैरजरूरी और निशाना बनाकर’ सवाल पूछने का आरोप लगाया. इसके अलावा चैनल पर इंटरव्यू रिकॉर्ड कर प्रसारित नहीं करने और पार्टी के नेताओं को परेशान करने का भी आरोप है.” उन्होंने आगे कहा, “वे भाजपा की तरह ध्यान भटकाने वाली रणनीति अपनाए हुए थे.”
मालूम हो कि 2008 में शुरू हुआ प्राइड ईस्ट, असम का शीर्ष मीडिया संस्थान है. बार्क के डाटा के अनुसार, न्यूज़ लाइव राज्य का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सैटेलाइट चैनल है.
न्यूजलॉन्ड्री ने न्यूज़ लाइव से बात करने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया. हालांकि, उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अगर न्यूज़ लाइव की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है तो उसे इस ख़बर में जोड़ दिया जाएगा.
इससे पहले न्यूजलॉन्ड्री ने हिमंता सरमा और प्राइड ईस्ट के सफर पर रिपोर्ट की थी. ज्यादा जानकारी के लिए आप यह रिपोर्ट पढ़ सकते हैं.
यह ख़बर मूल रूप से अंग्रेजी में प्रकाशित हुई है. न्यूज़लॉन्ड्री के साथ इंटर्नशिप कर रहे अनुपम तिवारी ने हिंदी के लिए इसे अनुवादित किया है.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां