Khabar Baazi
ईडी ने कुर्क की नव भारत प्रेस की 2.36 करोड़ की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते शनिवार को भोपाल की नव भारत प्रेस की 10 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया. ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन संपत्तियों की कुल कीमत 2.36 करोड़ है. जो मध्य प्रदेश के सतना और सीहोर में स्थित हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रेस के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है.
ईडी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, मामले में सीबीआई, एसपीई, बीएस और एफसी द्वारा चार्जशीट दायर की गई थी. बाद में ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि प्रेस ने निदेशक सुमित माहेश्वरी और अन्य लोगों ने धोखाधड़ी की है.
आरोप है कि इन लोगों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से कर्ज लिया. यह कर्ज प्रेस का आधुनिकीकरण करने और नई मशीनों की खरीद हेतू लिया गया. हालांकि, बाद में ये पैसा डाइवर्ट करके सुमीत के भाई संदीप माहेश्वरी की कंपनी एनबी समूह के कर्मचारियों को दिया गया. इस तरह पैसे का व्यावसायिक और निजी आर्थिक जिम्मेदारियों का निपटारा करने के लिए प्रयोग किया गया. रिलीज के मुताबिक, बाद में बैंक को ये कर्ज लौटाया नहीं गया.
ईडी के मुताबिक, बैंक ऑफ महारष्ट्र के साथ कुल 15.67 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read