Report
फेसबुक पर खर्च के मामले में भाजपा और कांग्रेस पार्टी कहां खड़ी है?
सोशल मीडिया की अपनी एक ताकत है. आज काफी लोग इसके जरिए लाखों-करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं. ऐसे ही छोटे-बड़े राजनीतिक दल भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ताकत दिखा रहे हैं. वे अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं. लोकसभा चुनाव ग्राउंड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लड़ा जा रहा है. इसके लिए राजनीतिक दल प्रचार पर भारी रकम भी खर्च कर रहे हैं.
बात करें कि इन दलों में कौन कहां खड़ा है. तो इनमें सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी नजर आती है. जो मोटी रकम खर्च कर दौड़ में बहुत आगे निकल गई है. आज हम इसी पर विस्तार से बात करेंगे कि भाजपा और अन्य दल इस मुकाबले में कहां खड़े हैं.
दरअसल, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से मिले डाटा से पता चलता है कि किस पार्टी ने राजनीतिक विज्ञापनों पर कितना खर्च किया है. मार्च 2024 में मेटा एड लाइब्रेरी ने पिछले 90 दिनों में चलाए गए राजनीतिक विज्ञापनों का डाटा पब्लिश किया. मेटा द्वारा जारी डाटा से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक विज्ञापनों पर सबसे ज्यादा खर्च किया है. जबकि बाकी पार्टियां मीलों पीछे हैं.
देखिए पूरा वीडियो-
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth