Report
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली कितनी असरदार?
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रविवार को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई. इस लोकतंत्र बचाओ रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, फारूक अब्दुल्ला, उद्धव ठाकरे, शरद पवार सहित विपक्ष के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे.
रैली के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया गया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के अकाउंट सीज होने का मुद्दा उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके और कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज करके केंद्र सरकार चुनाव को एक तरफ जीतना चाहती है.
जहां एक तरफ सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल की तरफ से देश को 6 गारंटी का वादा किया तो वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से प्रियंका गांधी ने गठबंधन की पांच मांगों को सामने रखा. इनमें चुनाव की पारदर्शिता और भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से मिले चंदा की जांच का मुद्दा भी शामिल रहा.
वहीं रैली में जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में लोग इन नेताओं को सुनने और समर्थन देने पहुंचे. रैली के दौरान क्या-क्या हुआ और रैली में आए नेताओं और लोगों ने क्या कहा जानने के लिए देखिए यह वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य