Khabar Baazi
आबकारी नीति मामला: 1 अप्रैल तक बढ़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल हिरासत में ही रहेंगे. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है. उन्हें 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कोर्ट से उन्हें 28 मार्च तक की हिरासत मिली थी. ईडी ने आज कोर्ट से 7 दिन की हिरासत की मांग की थी.
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, आज केजरीवाल ने खुद से कोर्ट में अपना पक्ष रखा. इस दौरान उन्होंने ईडी की रिमांड वाली याचिका का विरोध नहीं किया और कहा कि ईडी जब तक चाहे उन्हें हिरासत में रख सकती है.
उन्होंने दावा किया कि पूरा मामला एक "राजनीतिक साजिश" है और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी चुनिंदा चीजें ही जुटा रही है और यहां तक कि सरकारी गवाह बने शरद को भी उनके खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया गया.
वहीं, ईडी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड साझा करने से इनकार कर दिया है. जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अनलॉक करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 1 अप्रैल तक हिरासत बढ़ा दी.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा