Khabar Baazi
पीटीआई की महिला रिपोर्टर से मारपीट, एएनआई के पत्रकार पर आरोप
एक चुनावी कार्यक्रम की कवरेज के लिए बेंगलुरु पहुंचे एएनआई के पत्रकार ने पीटीआई की पत्रकार को बुरी तरह पीट दिया. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने इस महिला पत्रकार को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी.
प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (पीटीआई) ने इस पूरे वाकये की वीडियो जारी की है. एक्स हैंडल पर पोस्ट वीडियो में महिला पत्रकार को एक शख्स थप्पड़ मारता दिख रहा है.
पीटीआई ने ट्वीट में लिखा, "एएनआई रिपोर्टर का शर्मनाक व्यवहार. जिसने आज बेंगलुरु में एक प्रेस कार्यक्रम में एक युवा पीटीआई महिला रिपोर्टर के साथ मारपीट की और अपशब्द कहे. क्या एएनआई अपने कर्मचारियों के इस तरह के व्यवहार को सही मानता है? पीटीआई प्रबंधन और उनके सहयोगी नाराज हैं. हम इस अकारण हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. पीटीआई अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी. हमारी महिला रिपोर्ट सदमे में है. हम इस मामले में एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं. साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी.”
पीटीआई ने अपने इस ट्वीट में न्यूज़ एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश को भी टैग किया है. हालांकि, पीटीआई ने एएनआई के इस पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं किया.
एएनआई की प्रतिक्रिया
वहीं, एएनआई ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके रिपोर्टर को भी इस घटना में चोट आई हैं. एएनआई का कहना है कि उनके रिपोर्टर ने बताया कि पहले पीटीआई की महिला पत्रकार ने उस पर हमला किया था. साथ ही वह भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे.
एएनआई से जुड़े नवीन कपूर ने एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में लिखा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती. उन्होंने पत्रकार को निलंबित कर दिया है. कपूर ने साथ ही एएनआई के रिपोर्टर के चेहरे पर आई खरोंचों वाली तस्वीर भी साझा की है.
एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने इसे रिपोस्ट किया है.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read