Khabar Baazi
आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: कवरेज के दौरान पत्रकारों से दिल्ली पुलिस की हाथापाई
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों से बदतमीजी और हाथापाई की. कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. आरोप है कि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने वहां मौजूद पत्रकारों से हाथापाई की.
हिंदुस्तान के पत्रकार सलमान अली के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है. वहीं, इंडिया टुडे के अरुण ठाकुर का गला पकड़े हुए दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल तस्वीरों में पुलिस को और कई पत्रकारों को भी जबरदस्ती रोकने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है.
इस दौरान पत्रकारों और पुलिस के बीच बहस भी हुई. पुलिस कथित तौर पर पत्रकारों को हिरासत में लेने की धमकी दे रही थी.
द वर्किंग न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन ने कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस और पत्रकारों के बीच हुई इस झड़प की तस्वीर ट्वीट की है. वहीं, कुछ पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है.
इंडियन एक्सप्रेस के अनिल शर्मा ने लिखा, “ये आप कार्यकर्ता नहीं बल्कि दिल्ली के फोटो पत्रकार हैं.”
पंजाब केसरी के मिहिर सिंह ने कहा, “पटेल चौक पर आप पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने प्रेस फोटोग्राफरों के साथ दुर्व्यवहार किया बहुत शर्मनाक, दिल्ली पुलिस.”
21 मार्च को हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली समेत देशभर में आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी आम चुनाव से कुछ हफ्ते पहले और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले में नौ बार तलब किए जाने के बाद हुई है.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage