Report
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन: भाजपा और आप के लिए दिल्ली पुलिस के रवैये पर सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को 4 दिन बीत चुके हैं. गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर कैंडल मार्च निकालने और प्रधानमंत्री मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के पुतला दहन का ऐलान किया था. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर होलिका दहन का आयोजन किया.
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की ऐलान के बाद पूरे देश में आचार संहिता लागू है. लेकिन आचार संहिता के बीच दिल्ली पुलिस का आचरण एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी को अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन और प्रदर्शन करने दे रही है जबकि उनके विधायकों के ऑफिस को सील कर दिया जा रहा है. साथ ही प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी जा रही है.
दोपहर करीब 12:00 बजे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस में हुए सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया. वहीं, दूसरी तरफ शाम को आम आदमी पार्टी द्वारा कैंडल मार्च निकालने और पुतला दहन के कार्यक्रम को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने विधायक कार्यालयों के बाहर भारी पुलिस की तैनाती कर दी.
मॉडल टाउन से आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने लोगों को थाने पर बुलाया और किसी भी प्रदर्शन में शामिल न होने के लिए कहा गया.”
तिमारपुर से आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि उनके ऑफिस को दिल्ली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ पूरी तरह से सील कर दिया.
दरअसल, पुतला दहन और कैंडल मार्च से पहले पार्टी के सभी विधानसभा कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों की मीटिंग होनी थी. लेकिन उससे पहले ही वहां सुरक्षाबल पहुंच गए.
शाम के करीब 4:00 बजे जब हम तिमारपुर के विधायक दिलीप पांडे के कार्यालय पहुंचे तो वहां पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवान मौजूद थे. हमें जानकारी दी गई कि इलाके में धारा 144 लगा दी गई है और किसी भी तरह के आयोजन की मनाही है.
हमने इस बारे में दिल्ली पुलिस से बात करने की कोशिश की. हालांकि, हमें उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. लेकिन अगर हमें उनका जवाब मिला तो उसमें हम अपनी इस रिपोर्ट में शामिल करेंगे. देखिए यह वीडियो रिपोर्ट.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage