Ground Report
केजरीवाल की गिरफ्तारी: पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद
आबकारी नीति मामले में गुरुवार देर शाम हुई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
दिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदर्शन कर रहे मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं, पार्टी के नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने केजरीवाल के परिवार को भी हाउस अरेस्ट में रखा हुआ है.
उधर, दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगा दी. साथ ही दिल्ली मेट्रो ने पुलिस के निवेदन पर लोक कल्याण मार्ग और आईटीओ स्टेशनों पर आवाजाही पर रोक लगा दी है. मालूम हो कि आईटीओ के पास भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय तो वहीं लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास है.
गौरतलब है कि आबकारी नीति मामले में इससे पहले ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 9 बार समन भेजे. इस बीच मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया और कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद गुरुवार देर शाम ही केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.
कथित शराब घोटाला मामले में पहले से ही आम आदमी पार्टी के दो नेता- मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं.
देखिए हमारी ये वीडियो रिपोर्ट-
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
स्वर्ग में चायवाले की टपरी पर एसआईआर की चर्चा और टीएन शेषन की एंट्री
-
No, Neha Bora did not call for Bangladesh-like situation in India; viral claim misses important context