Khabar Baazi
रोज़नामचा: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा का और हाईकोर्ट में केजरीवाल की दलील
हिंदी के प्रमुख अखबारों ने आज एक नहीं बल्कि अलग-अलग ख़बरों को पहली सुर्खी बनाया है. कुछ अखबारों ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करने तो कुछ ने स्टार्टअप महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को पहली सुर्खी बनाया है.
आइए आज के प्रमुख अखबारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
हिंदुस्तान अखबार ने स्टार्टअप महाकुंभ को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम पर पहले से शुरू किए गए तीन मिशन युवाओं के लिए रोजगार और दुनियाभर के निवेशकों के लिए निवेश के अवसर पैदा करेंगे. उन्होंने कहा कि हम एआई के नए युग में हैं और दुनिया मानती है कि एआई के युग में भारत का पलड़ा भारी रहेगा.
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल से समन पर पेश न होने को लेकर सवाल पूछने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, अदालत ने नेता से पूछा कि वह समन की अनुपालना क्यों नहीं कर रहे हैं. जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक होने के चलते ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है.
इसके अलावा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, देहरादून का रहने वाला आईएस का भारत प्रमुख पकड़ा और राहुल गांधी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर लगी रोक आदि खबरों को अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण अखबार ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा हलफनामा दायर किए जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, केंद्र ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता चयन समिति में न्यायिक सदस्य की मौजदूगी से नहीं आती.
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा ईडी के बार-बार समन जारी पर भी अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने को लेकर सवाल पूछने को अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, कोर्ट ने पूछा कि जब नाम से समन आ रहे हैं तो अरविंद केजरीवाल पेश क्यों नहीं हो रहे हैं. जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि वह गिरफ्तारी से सुरक्षा चाहते हैं.
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का हल वार्ता से ही संभव, अमित शाह ने पूछा- राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस ने 1600 करोड़ रुपये की हफ्ता वसूली किससे की और सुरक्षा परिषद में चीन के अड़ंगे पर भारत की खरी-खरी आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अमर उजाला अखबार ने चुनाव आयुक्यों की नियुक्ति के मामले में केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किए जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, किसी नियुक्ति में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चयन समिति में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी नहीं है. केंद्र ने साथ ही मामले को चुनौती देने वाली याचिकाओं का भी विरोध किया.
21 राज्यों की 102 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा सदगुरु जग्गी वासुदेव की स्थिति में सुधार, दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से पूछा- ईडी के सामने पेश क्यों नहीं होते, आईएस का भारत प्रमुख फारूकी असम से गिरफ्तार आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता अखबार ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किए जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, केंद्र ने चयन समिति प्रधान न्यायधीश को बाहर किए जाने के फैसले का बचाव किया. केंद्र ने कहा कि कुछ लोग इस मामले में राजनीतिक विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत करने को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने दोनों देशों से शांति की अपील की. साथ ही कहा कि दोनों देश बातचीत के जरिए अपने बीच चल रहे संघर्ष का हल निकालें.
इसके अलावा बदायूं हत्याकांड में दूसरे आरोपी जावेद की तलाश, अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट से कहा- ईडी गारंटी दे कि गिरफ्तारी नहीं होगी, आम चुनावों के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
मीडिया को कॉरपोरेट या सत्ता के हितों से अप्रभावित, आजाद और निष्पक्ष होना चाहिए. इसीलिए पत्रकारिता को आजाद रखने के लिए खर्च करने की आवश्यकता है. हमें आज ही सब्सक्राइब करें.
दैनिक भास्कर अखबार ने सुप्रीम कोर्ट के ईडी द्वारा बार-बार सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने को लेकर नाराजगी जताए जाने को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि जमानत से रोकने के लिए बार-बार पूरक आरोप पत्र दाखिल करना गलत है. कोर्ट ने कहा कि किसी को अनिश्चितकाल तक हिरासत में रखना गलत है.
वर्ल्ड इनइक्वैलिटी लैब की रिपोर्ट को भी अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के मुताबिक, भारत में अब अमीरों और गरीबों के बीच अंग्रेजों के राज से भी ज्यादा असमानता का दौर है. रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे अमीर एक प्रतिशत आबादी की आय में हिस्सेदारी बढ़कर 22.6 फीसदी हो गई है. ऐसा सौ साल में पहली बार हुआ है.
इसके अलावा कल से होगा आईपीएल का आगाज, केंद्रीय मंत्री कारंदलाजे पर 48 घंटे में कार्रवाई करने के निर्वाचन आयोग के आदेश आदि ख़बरों को भी अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
आइए आज के प्रमुख अखबारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नज़र डालते हैं. लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
Also Read
-
Anatomy of a ‘conspiracy’: How UP cops turned a wage protest into a national security case
-
A Delhi SIR mystery: 728 of 729 voters deleted in booth, poll official says their homes ‘unauthorised’
-
Nepal flash floods: When disaster becomes content
-
‘Once they see the money, they keep building’: Inside Delhi’s PG ecosystem built on a hostel shortage
-
एनएल चर्चा 440: ब्रिक्स के मंच पर वैश्विक नेता, मणिपुरी संगीतकार चांगथम विक्रम की हत्या और दिल्ली में दर्दनाक पीजी हादसा