Khabar Baazi
पर्यावरण और हिंदी पत्रकारिता के लिए न्यूज़लॉन्ड्री ने जीते दो रामनाथ गोयनका पुरस्कार
न्यूज़लॉन्ड्री ने अपनी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए इस साल दो रामनाथ गोयनका पुरस्कार जीते हैं. यह पत्रकारिता क्षेत्र में भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. यह दोनों ही पुरस्कार साल 2022 में उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए दिए गए हैं. मंगलवार शाम को आयोजित हुए एक समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विजेताओं को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया.
न्यूज़लॉन्ड्री को पहला पुरस्कार पर्यावरण पर उसकी खोजी रिपोर्ट श्रृंखला- अरावली की लूट के लिए मिला है. संवाददाता बसंत कुमार और आयुष तिवारी ने इस श्रृंखला के लिए रिपोर्टिंग की थी. इन्होंने पता लगाया गया कि सरकारें और निजी क्षेत्र अरावली पर्वतमाला के इलाके को किस नज़र से देखते हैं.
हमारी इस श्रृंखला की सभी रिपोर्ट्स को हिंदी में पढ़ने के लिए आप इस यहां पर क्लिक कर सकते हैं. अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
बसंत कुमार की अन्य रिपोर्ट्स पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
आयुष तिवारी की अन्य रिपोर्ट्स पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
आम चुनावों का ऐलान हो चुका है. एक बार फिर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट के पास उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सेना प्रोजेक्ट्स हैं, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखते हैं. यहां क्लिक करके हमारे किसी एक सेना प्रोजेक्ट को चुनें, जिसे समर्थन देना चाहते हैं.
दूसरा पुरस्कार, हिंदी पत्रकारिता (ब्रॉडकास्ट) श्रेणी में उत्तर प्रदेश और बिहार के जिलों में पानी में आर्सेनिक प्रदूषण पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला है. हृदयेश जोशी द्वारा रिपोर्ट और सतीश कुमार द्वारा संपादित इस डाक्यूमेंट्री को ठाकुर फाउंडेशन के सहयोग से बनाया गया था.
इस डॉक्यूमेंट्री को यूट्यूब पर देखने के लिए यहां पर क्लिक करें.
हृदयेश जोशी की अन्य रिपोर्टस पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
दोनों पुरस्कार इस बात के प्रमाण हैं कि जनता पत्रकारिता को बेहतर बना सकती है. हमारी पत्रकारिता को और बेहतर बनाने के लिए हमें मदद करें. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra